ऐवियेशन बाजार मूल्‍यांकन

इंटरनेट के जरिए ग्राहक द्वारा संचालित गतिशील कुशल डाटाबेस
संपूर्ण जानकारी के लिए हमारी प्‍लेटीनम वेबसाइट पर संपर्क करने के लिए यहां क्लिक करें।


फोरकास्‍ट इंटरनेशनल में आपका स्‍वागत है।

फोरकास्‍ट इंटरनेशनल इंक एयरोस्‍पेस, रक्षा, सैन्‍य इलेक्‍ट्रोनिक्‍स और विद्युत प्रणाली वाले उद्योगों के लिए बाजार से संबंधित सूचना एवं विश्‍लेषण उपलब्‍ध कराती है। फोरकास्‍ट इंटरनेशनल के उत्‍पाद कारपोरेट अधिकारियों, सैनिक अफसरों और उच्‍च स्‍तरीय सरकारी कर्मचारियों द्वारा तैयार की जाने वाली रणनीति तथा बाजारी आसूचना एकत्रित करने में सहायता करती है। हमारे पास पेशेवरों का जो स्‍टाफ है वह 5000 से अधिक व्‍यक्तिगत कार्यक्रमों की जानकारी रखता है और दुनियाभर में ग्राहकों का डाटाबेस तैयार करने में रिपोर्ट, विश्‍लेषण और विशिष्‍ट समाचार सेवाओं की श्रृंखलाएं तैयार करता है।

बाजार शोध के प्रमुख क्षेत्रों में सैन्‍य व नागरिक वायुयान, हथियार व मिसाइल प्रणाली, इलेक्‍ट्रोनिक्‍स, नौसेना प्रणालियां, युद्धपोत तथा विद्युत प्रणालियां शामिल हैं। सभी रिपोर्ट आगामी 10 वर्ष की जरूरतों को ध्‍यान में रखकर बनाई जाती हैं जिनमें प्रत्‍येक वस्‍तु की इकाई और मूल्‍य लिखा रहता है तथा इनमें प्रतियोगी निर्माताओं के लिए प्रस्‍तावित मार्केट शेयर की गणना का भी उल्‍लेख होता है। पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से हमारे विश्‍लेषकों ने अपनी अद्भुत सेवाओं और कौशल के लिए दुनियाभर में ख्‍याति प्राप्‍त की है।

फोरकास्‍ट इंटरनेशनल एयरोस्‍पेस तथा रक्षा उद्योगों जैसे सैन्‍य व नागर विमानन, लांच वाहन तथा उपग्रह, मिसाइल, सैन्‍य वाहन, मानवरहित वाहन, आर्डिनेन्‍स व गोला बारूद, नौसेना क्षेत्र तथा समुद्र के नीचे प्रयुक्‍त की जाने वाली प्रणालियां व सैन्‍य इलेक्‍ट्रोनिक्‍स प्रणालियों के सभी वर्गों की व्‍यापक कवरेज प्रदान कराती है। इसके अतिरिक्‍त यह वेबसाइट सैन्‍य बजट की जानकारी तो रखती ही है साथ में उनके लिए ऐसे बजट की भविष्‍यवाणी भी करती है जो इन उद्योगों को सहायता प्रदान करता है और व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा लाने के लिए सैंकड़ों कंपनियों के बारे में विस्‍तृत रिपोर्ट भी प्रस्‍तुत करती है।

फोरकास्‍ट इंटरनेशनल सभी प्रकार के ऐवियेशन गैस टर्बाइन, भाप से चलने वाले बड़े-बड़े टर्बाइन तथा जमीन व समुद्र पर ऐसे आधारित गैस टर्बाइनों की संपूर्ण कवरेज उपलब्‍ध कराती है जो दुनियाभर में जलीय और औद्योगिक शक्ति को सहयोग प्रदान करते हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े और सभी तरह के जमीन व पानी में इस्‍तेमाल होने वाले औद्योगिक एवं मेरीन गैस टर्बाइन उपलब्‍ध हैं।.

इसके अतिरिक्‍त द फोरकास्‍ट कन्सल्टिंग ग्रुप मालिकाना शोध और परामर्श सेवाएं भी उपलब्‍ध कराता है जिनका उपयोग दुनियाभर के ग्राहकों द्वारा अपनी रणनीतियों का विकास करने, सुधार लाने व निर्णय लेने की क्षमता में मार्गदर्शन के लिए किया जाता है। प्रस्‍तावों से लेकर अंतिम रिपोर्ट तैयार करने तक द फोरकास्‍ट कन्सल्टिंग ग्रुप प्रति पल प्रति क्षण समय पर विश्‍व-स्‍तरीय परिणाम देने के लिए समर्पित है।

बाजार शोध, विश्‍लेषण, भविष्‍यवाणी और मूल्‍यांकन सेवाओं की अधिक जानकारी के लिए हम आपको हमारी वेबसाइट पर संपर्क करने के लिए आमंत्रित करते हैं। वेबसाइट देखते समय आपको प्रत्‍येक जानकारी केवल अंग्रेजी में ही दी जाएगी। इसके अतिरिक्‍त हमसे किया जाने वाला पत्राचार भी केवल अंग्रेजी में ही किया जाना चाहिए।

प्रवेश करने के लिए यहां क्लिक करें।



Forecast International
22 Commerce Road
Newtown, CT 06470 USA
Phone: 203-426-0800
Toll-Free: 800-451-4975 (USA & Canada)
Fax: 203-426-0223
info@forecast1.com